सियासी संकट के बाद राहुल गांधी से पहली बार मिले अशोक गहलोत

नयी दिल्ली एजेंसी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने आज 1000 किलोमीटर पूरी कर ली है। फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। आज के मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कर्नाटक पहुंचे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी कर्नाटक में हैं। हाल के दिनों में राजस्थान में हुए सियासी संकट के बाद राहुल गांधी और अशोक गहलोत की यह पहली मुलाकात है। सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस के भीतर जो गतिरोध उत्पन्न हुई थी, वह राहुल गांधी से उनके मुलाकात के बाद खत्म हो जाएगी? क्या अशोक गहलोत को राहुल गांधी का साथ मिलेगा? क्या अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे?

कर्नाटक के बेल्लारी में अशोक गहलोत ने आज कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने। माना जा रहा है कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत ने अपना पक्ष जरूर रखा होगा। इससे पहले सचिन पायलट भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अशोक गहलोत 22 सितंबर को कोच्चि भी पहुंच चुके थे। उस दौरान अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया था। उस दौरान भी राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बनेगा।राजस्थान में पिछले कई सालों से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं। हालांकि अब जो खबर है उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। लेकिन कहीं ना कहीं अशोक गहलोत की विश्वसनीयता पर सवाल जरूर उठे थे। जिस तरीके से राजस्थान में पार्टी के भीतर उठापटक का दौर देखने को मिला, उसके बाद अशोक गहलोत पार्टी के ही कई नेताओं के निशाने पर आ गए थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago