योग दिवस जोर – शोर से मनाने के लिए छात्रों ने किया योगाभ्यास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाने की शुरुआत हो चुकी है। जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्र 21 जून को योगाभ्यास में उत्साह पूर्वक भाग लेंगे। योग शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं योगाभ्यास कार्यक्रम में जोड़ने के उद्देश्य से 15 मई से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के उपलक्ष्य में शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों में भी छात्रों ने योगाभ्यास शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में बीते शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन कर नौका आसन, भुजंगासन, बालासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, धनुरासन, कपालभाति ताड़ासन सहित दर्जनों योग आसन का अभ्यास कराया गया। शिक्षक विनोद गिरि ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के योग सिखाएं। इस मौके पर श्री गिरी ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ नियमित योगाभ्यास करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। विविध कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने बताया कि योग दिवस को जोर शोर से मनाने के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी आवसीय बालिका विद्यालयों में योगाभ्यास कराने का निर्देश दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

5 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

5 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

12 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

13 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

13 hours ago