Categories: Uncategorized

ब्लाक मुख्यालय फखरपुर पर आयोजित हुआ रोजगार मेला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, श्रम विभाग, राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत ब्लाक मुख्यालय फखरपुर में आयोजित एक दिवसीय रोज़गार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 05. कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में श्रम विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थी सहित 205 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में सम्मिलित हुए। जिनकी काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन अधिकारी, बहराइच द्वारा की गई। मेले में नियोजकों द्वारा कुल 161 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिये शार्टलिस्टेड किया गया। रोज़गार मेले में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह ‘‘मुन्ना’’ ने श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया।
रोज़गार मेले को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने शिक्षित बेरोज़गार युपक-युवतियों का आहवान किया कि सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि आपको ऐसे आयोजनों की भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिज़वान खान द्वारा विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया। जीवन बीमा निगम, बहराइच के वरिष्ठ प्रवन्धक ए.के. सिंह राठौर द्वारा जीवन बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्रदान की। मेले के अन्त में बीडीओ फखरपुर शैलेन्द्र कुमार सिंह आभार ज्ञापित किया। इस रोजगार सेवायोजन कार्यालय के यंग प्रोफेशनल सादमा जबीं, रूकुमकेश वर्मा व मोहम्मद अजमल व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

12 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

12 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

13 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

13 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

13 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

13 hours ago