प्रशासनिक अमले के साथ अग्नि दुर्घटना से प्रभावित ग्राम मोगलहनपुरवा पहुॅचे डीएम व एसपी

क्षति आंकलन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

पीड़ित परिवारों का पूछा कुशल क्षेम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ग्राम मोगलहनपुरवा दा. ज़ालिम नगर परगना धर्मापुर अन्तर्गत अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित गांव पहुॅचकर पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया। डीएम मोनिका रानी ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। डीएम ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मौके पर राजस्व सहित अन्य सम्बन्धित विभागों की टीमें मौजूद हैं। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि किसी आपदा के कारण पीड़ित हुए परिवारों को तत्काल राहत मुहैय्या करायी जाए। जिसका अनुपालन करते हुए त्वरित राहत हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित ग्राम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्षति का आंकलन कर रही राजस्व टीम को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त का आंकलन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें ताकि पीड़ित परिवारों को तत्काल अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने सभी पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया किसी को कोई भी समस्या नहीं आयेगी। डीएम ने कहा कि दुर्घटना में आवासहीन हुए ऐसे लोग जिनका अन्यन्त्र कहीं कोई ठौर-ठिकाना नहीं है ऐसे परिवारों के मुखिया को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाएंगे। प्रभावित ग्रामों में क्षति के आंकलन के साथ-साथ लोगों को रहने के लिए प्लास्टिक शीट (त्रिपाल) तथा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रभावित ग्राम में राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, पशुपालन व ग्राम्य विकास विभाग की टीमें सक्रिय है। डीएम ने राजस्व व ग्राम्य विकास विभाग की टीमों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को भोजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाय। डीएम ने यह भी बताया कि क्षति आंकलन का कार्य पूर्ण होते ही पीड़ित परिवारों के खाते में सहायता धनराशि का प्रेषण कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग के परिणामरूवरूप लगभग 200 अधिक आवासीय मकान जल गये हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय सहित, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

26 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

36 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

54 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

1 hour ago