देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय पर मंगलवार की दोपहर राघव नगर मे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक स्कूल मे दोपहर के समय एक छात्र झूला झूलते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया । स्कूल में मौजूद अध्यापक एवं अन्य लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुचाया जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भुजौली कालोनी निवासी अध्यापक राजीव सिंह का पुत्र अंश प्रताप सिंह (12) सातवीं का छात्र था। दोपहर में भोजनावकाश के दौरान वह परिसर में लगे झूले पर झूल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे आ गिरा। गंभीरावस्था में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…