अलाभित समूह के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराए जाने के लिए रासेयो के वालंटियरों का ओरिएंटेशन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार के मुख्यातिथ्य में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत जनपद में अपवंचित एवं अलाभित समूह के बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत कराए जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियरों का एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज डॉक्टर बृजेश तिवारी, समन्वय अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कियाl कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना कर शिक्षा को आगे बढ़ाने का आह्वान कियाl तत्पश्चात प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया।
स्वागत के क्रम में कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस द्वारा प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज को बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों को बताया गया कि अब तक जनपद में गैर सहायतित विद्यालयों में अलाभित एवं अवंचित वर्ग के बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने एन एस एस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि जिस प्रकार उच्च वर्ग के बच्चों को जनपद के बड़े विद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है उसी प्रकार उन्हीं विद्यालयों में अलग समूह और लाभ हित समूह एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शासन की मंशा के अनुरूप कक्षा 1 में कुल नामांकन के सापेक्ष 25% सीट के सीमा अंतर्गत प्रवेश कराया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा जनपद को एक अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेते हुए लगभग 4050 सीटों के सापेक्ष शत- प्रतिशत सीटों को भरने का प्रयास किया जाए।
कार्यक्रम में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 पर चर्चा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के आशीर्वचन एवं प्रयास से जनपद को तीसरी चौथी लाटरी दी जा रही है, इसमें विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों के साथ जनमानस का सहयोग प्राप्त करते हुए शत प्रतिशत सीटें भरी जाएं कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आगंतुकों को धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, स्पेशल एजुकेटर दुर्गेश यादव, जतिंद्रनाथ आर्य एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमचंद मौर्या सहित लगभग 200 एनएसएस कार्यकर्ता व अन्य जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

6 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

7 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

8 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

8 hours ago