महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक सभागार मे दो दिवसीय पराली प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सचिव एव ग्राम प्रधान, लेखपाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री ,आशा एव बीट कांस्टेबल मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी जिम्मेदार कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मे मौजूद किसानों को जागरूक करने के साथ साथ पराली जलाने से उन्हें मना करना तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे मे सभी किसानों को जागरूक करना है। बैठक मे ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा बीडीओ राहुल सागर ने उपस्थित सभी निगरानी समिति के सभी सदस्यों को बताया की आप सभी लोग अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मे पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक करने के साथ साथ ग्राम पंचायत मे मौजूद पंचायत भवन आंगनवाड़ी केन्द्र एव कोटेदार के यहा पराली प्रबंधन का बोर्ड बैनर लगाकर लोगो को जागरूक करें। शासन के आदेशों को नही मानने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जायेगा।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…