उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित-डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने ‘‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-2023-24’’ हेतु नामांकन-आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत शासन की मंशा एवं निर्देशों का हवाला देते हुए अवगत कराया है कि जनपद के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों जैसे- कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्यौगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ता का आयाम स्थापित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु दिनांक 05 अक्टूबर 2023 से 10 नवम्बर 2023 तक पात्र महानुभावों के नामांकन- आवेदन निर्धारित प्रारूप पर भर कर ऑनलाईन अथवा ऑफलाइन https://upculture.up.nic.in/hi/gauravsamman वेवसाइट पर प्रस्तावित/आवेदित किये जा सकते हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान करने हेतु सम्बंधित विधा/विधाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य महानुभावों के लिए निर्धारित अर्हताओं में उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो तथा देश व विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधी मे नही रखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के उक्त विधाओं-क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त एवं मूर्धन्य महानुभावो से अपील किया है कि वे अपना नामांकन-आवेदन निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 10 नवम्बर 2023 तक ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रस्तावित कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

13 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago