बीट के दरोगा व पुलिसकर्मियों पर समय से गश्त को लेकर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शुक्रवार को कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने थाने में तैनात समस्त दरोगाओं एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नियमित और समयबद्ध गश्त के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि यदि गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित दरोगा अथवा पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दिन हो या रात, सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ गश्त करें। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है, ऐसे में गश्त में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब मिलने या गश्त में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गश्त के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए। पूछताछ में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर पूरी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घाघरा बैराज के गेट नंबर आठ पर मिला अज्ञात महिला का शव

बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…

32 minutes ago

सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर पत्नी पर फरसे से हमला, दोषी को तीन वर्ष की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…

39 minutes ago

एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में शामिल होंगे सुधीर शर्मा

एशियन गेम्स-2026 में आर.एफ.आई पर्यवेक्षक की भी संभालेंगे जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

45 minutes ago

लेखपाल संघ ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार गोरखपुर…

51 minutes ago

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

2 hours ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

3 hours ago