अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जीएम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 13 गोल्ड व 16 सिल्वर मेडल से बढ़ाया गौरव

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बेहतरीन प्रदर्शन पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 30 से अधिक देशों के छात्र एवं 8000 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। इस ओलंपियाड को विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जी एम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए कुल 13 स्वर्ण, 16 रजत एवं 8 कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नाव्या श्रीवास्तव (कक्षा 1), जीवा सिंह, अन्या यादव, वैदिश रौनियार, श्रीव पांडेय (कक्षा 2), प्रगति कुशवाहा (कक्षा 3), स्तुति (कक्षा 4), अक्षत तिवारी (कक्षा 5), अश्वनी (कक्षा 6), हिमांशु सिंह (कक्षा 7), खुशबू यादव (कक्षा 8), कृति गुप्ता (कक्षा 9) तथा सलोनी चौहान (कक्षा 10) शामिल हैं। वहीं रजत पदक प्राप्त करने वालों में किंजल, अनन्या, समृद्धि, अभिनव, सौरभ, शिवांग, शाश्वत, सुफियान, सिवांश, अफ्सीन, उत्सव, शौर्य मणि, अनिका, यश, दिव्यांशी एवं आकाश शामिल हैं, जबकि कई विद्यार्थियों ने कांस्य पदक भी अपने नाम किए।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और द्वितीय चरण में और बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने समस्त हिंदी अध्यापक-अध्यापिकाओं के सहयोग की भी सराहना की।

हिंदी ओलंपियाड के समन्वयक ज्ञानेंद्र मिश्र ने विद्यार्थियों को ओलंपियाड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, सीमा पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, मुन्ना चौहान, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका भी सराहनीय रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

16 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

16 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago