ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक अवधेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l सुखपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक स्व. अवधेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही विद्यालय प्रांगण में अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अवधेश सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे गरीबों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनका मानना था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।
इसी सोच के साथ उन्होंने क्षेत्र में कॉन्वेंट विद्यालय की स्थापना का सपना देखा। वक्ताओं ने बताया कि उनके इस संकल्प को उनके पुत्र आनंद सिंह (पिंटू) ने साकार किया और ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी। आज यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र होने के साथ उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और परिजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह ने कहा कि अवधेश सिंह का जीवन प्रेरणास्रोत है और विद्यालय परिवार उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहेगा। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतित रहते थे।
इस अवसर पर अनुराधा सिंह, प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय, सिंटू सिंह, शिवम, अहम, हरेराम सिंह, एस.पी.एन. तिवारी, रोहित सिंह, टी.के. सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय चौहान, आनंद ओझा, विशाल गुप्ता, भूपन सिंह, पंकज सिंह, निर्भय पाण्डेय, इंद्रभूषण पाण्डेय, तौहीद, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, जनार्दन उपाध्याय, बृजनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, अमित पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पार्चन कर उनके सामाजिक, शैक्षिक और मानवीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

15 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

15 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

16 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

16 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

16 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

16 hours ago