सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के 500 मीटर क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर एक से अधिक सड़क हादसे होते हैं, तो निर्माण करने वाले ठेकेदार पर 25 से 50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
सड़क परिवहन सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि मंत्रालय ने बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल के अनुबंधों में बदलाव किया है। अब ठेकेदारों को हादसे के बाद क्रैश मैनेजमेंट और सुधारात्मक कदम उठाना अनिवार्य होगा। यदि अगले वर्ष भी उसी स्थान पर हादसा होता है, तो जुर्माना ₹50 लाख तक बढ़ जाएगा।
सरकार ने बताया कि देशभर में अब तक 3,500 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिह्नित किए जा चुके हैं, जहां विशेष निगरानी और सुरक्षा सुधार कार्य चल रहा है।
कैशलेस इलाज योजना जल्द शुरू
सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए केंद्र जल्द ही कैशलेस इलाज योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को नामित अस्पतालों में सात दिनों तक ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
यह योजना मार्च में चंडीगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई थी और अब इसे छह राज्यों में विस्तार दिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह पहल सड़क दुर्घटना में समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को कम करने में मदद करेगी।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…