देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी राजेश यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी जगदीशपुर थाना जहाँगीरगंज, अम्बेडकरनगर को थाना लार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया था। लेकिन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाते समय उसने उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चकरवा–बहोरदास मार्ग पर घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से राजेश घायल हो गया और दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक सरकारी पिस्टल (9 एमएम), एक खोखा कारतूस और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें —
1️⃣ मुकदमा संख्या 80/2024: धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि, थाना लार।
2️⃣ मुकदमा संख्या 421/2024: धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना लार।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह (थाना लार), निरीक्षक सादिक परवेज (सर्विलांस सेल), थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (थाना सलेमपुर) सहित अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक देवरिया ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…