कार्तिक पूर्णिमा स्नान: कल दोपहर से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, बुधवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान (5 नवंबर) के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने 4 नवंबर दोपहर 12 बजे से यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर की रात तक भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

गोंडा दिशा से आने वाले वाहनों को पुराना सरयू पुल होते हुए लता मंगेशकर चौक की ओर आने से रोका जाएगा और उन्हें लोलपुर बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा।
साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नया घाट व लता मंगेशकर चौक की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। प्रशासन ने साकेत पुल, बालूघाट मल्टीलेवल, सूर्या पैलेस और बैकुंठ धाम के पास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है।

हनुमानगुफा चौराहा से नयाघाट, रामघाट चौराहा, तपस्वी छावनी, विद्याकुंड बैरियर और उदया चौराहा की ओर वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया वाहनों को उदया फ्लाईओवर और गैस गोदाम तिराहा से होकर भेजा जाएगा।
दोपहिया वाहनों को रानोपाली क्रॉसिंग से लंगड़वीर चौराहा होकर मार्ग परिवर्तन के तहत भेजा जाएगा। वहीं टेढ़ी बाजार, चूड़ामणि चौराहा और गैस गोदाम से काशीराम कॉलोनी की ओर भी यातायात बंद रहेगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्तिक पूर्णिमा स्नान महापर्व शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

16 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

30 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

38 minutes ago

व्यापार, नौकरी और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…

51 minutes ago

शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…

2 hours ago