सन्त गणिनाथ की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया अनावरण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
ऐतिहासिक बेचू साह पोखरे पर संत गणिनाथ की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान व विधायक दीपक मिश्र शाका ने अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ उनकी मूर्ति का अनावरण किया। मद्धेशिया समाज के साथ ही सर्व समाज के लोगों ने संत गणिनाथ की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना किये। रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं ने रक्तदान किया। अतिथियों ने परिसर में पौधरोपण किया। अयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि संत गणिनाथ जी विश्व बंधुत्व, सनातन संस्कृति के पोषक, अंधविश्वास के उन्मूलक, समतामूलक समाज व प्रखर राष्ट्रवाद के प्रणेता थे। भारत के विभिन्न भू-भागों का भ्रमण कर सनातन धर्म, ज्ञान व संस्कृति के मर्म तत्वों के प्रचार- प्रसार के साथ धरमपुर राज पलवईया पर राज किया । आगे पासवान ने कहा कि बाबा के विराट व्यक्तित्व को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2018 में उनके ऊपर डाक टिकट जारी किया है। विशिष्ट बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि सर्वज्ञ अंतर्यामी, पूज्यपाद संत गणीनाथ जी का इस लोक में प्रादुर्भाव विक्रम संवत् 1007 भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी दिन शनिवार मध्य रात्रि को पलवैया धाम, वैशाली (बिहार) मे हुआ था, इनके पिता का नाम मंशा राम व माता शिवा देवी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनके जन्म स्थान पलवईया धाम को राजग गठबंधन वाली बिहार सरकार ने पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया। बेचू शाह पोखरे परिसर में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था । बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रतिमा स्थापना के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होना शुरू हो गया । इसके बाद दोपहर भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने जमकर आनंदित भोजन का स्वाद चखा । वहीं कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन समिति में काफी उत्साह देखने को मिला । कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्ता ने सफल आयोजन को लेकर सभी लोगों को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर मद्धेशिया समिती के अध्यक्ष पवन मद्धेशिया, सचिव मोहित मद्धेशिया, नरेन्द्र मिश्रा पप्पू, अंगद तिवारी, संजय सिंह, दीनबंधू सिंह, सचिन सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रदीप मद्धेशिया, राजेश मधेशिया, हरिशंकर चौरसिया, मुहम्मद आशिफ, दिनेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीनबंधू मद्धेशिया,सूरज मद्धेशिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

15 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

16 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

16 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

16 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

18 hours ago