गजब 50 साल बाद भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त हुई पत्रकार की करोड़ो की जमीन

पत्रकार प्रेस क्लब की हुई एक और बड़ी जीत

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार प्रेस क्लब के साथियों मैं ऋषिकेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष सदर तहसील पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूँ कि शनिवार को बेटावर में मेरी करोड़ो की ज़मीन पर जो 50 वर्ष से मेरे विरोधी भू- माफिया मोतीलाल बिन्द,रामअचल बिन्द ने कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा था, उसको पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक एवं संयोजक मनीष दीक्षित के क्रन्तिकारी नेतृत्व में पत्रकार प्रेस क्लब के साथियों ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम यह रहा कि शनिवार 31 अगस्त को वाराणसी के तेज तर्रार जिलाधिकारी एस राजलिंगम और एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल के सख्त निर्देश के क्रम में तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार सिटी प्रीतम सिंह, कानूनगो विनोद पाण्डेय,हल्का लेखपाल राय साहब सिंह ने दल-बल के साथ बेटावर गाँव पहुंचकर मेरी ज़मीन से 50 साल बाद भूमि का सीमांकन करवा कर मुझे न्याय की कड़ी से जोड़ दिया है। मैं वाराणसी जिले के जिलाधिकारी व एसडीएम सदर को देवभाव से प्रणाम करता हूं। इसके साथ ही मैं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक,पीपीसी के संयोजक मनीष दीक्षित एवं पत्रकार प्रेस क्लब के समस्त साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। पीपीसी के प्रयास से आज यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। आज यह पुनः सिद्ध हो गया कि पत्रकार प्रेस क्लब मतलब जीत और सुरक्षा की पूरी गारंटी है। इस जीत की खुशी में दैनिक परफेक्ट मिशन कार्यालय में पीड़ित पत्रकार ऋषिकेश पांडे ने पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक,प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित,प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कई अन्य लोगों का मुंह मीठा कराया।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

48 minutes ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

1 hour ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

1 hour ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

1 hour ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

2 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

2 hours ago