योगी सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा है विकास-कमलेश पासवान

समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष का सार्थक प्रयास-दीपक मिश्रा

नगरपालिका का विकास ही मेरा लक्ष्य – श्वेता जायसवाल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को नगर पालिका परिषद गौरा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में प्राकृतिक पेंट निर्माण हेतु आई मशीन का विधि विधान के साथ पूजन करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने फीता काटकर कर व मशीन का बटन दबाकर कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सफल व सार्थक प्रयास कर रही है ।
इसी के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका बरहज ने 1 वर्ष के कार्यकाल के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में एक सफल प्रयास की ओर अग्रसर है, नगर की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। इन समूह की महिलाओं के द्वारा रचनात्मक प्रयास करके अपनी कौशल के बल पर गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेट का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रयास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगा, आवश्यकता पड़ेगी तो नगर के विकास के लिए अतिरिक्त धन भी उपलब्ध कराने का कार्य करूंगा। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांसगांव के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि योगी एवं मोदी सरकार के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।और इस विकास के क्षेत्र मे गाँव व शहर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ।
उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका बरहज के द्वारा सतत प्रयास करके नगर के विकास एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में जो सार्थक प्रयास किया जा रहा है उसमें मेरे द्वारा जो भी सहयोग होगा उसे पूरा किया जाएगा ।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका का समुचित विकास ही मेरा परम् लक्ष्य हैं, और मै इसके लिए सदैव संकल्पित हूँ।
बरहज नगरपालिका की सम्मानित जनता एवं एक-एक वार्ड का विकास ही मेरा उद्देश्य है, और इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करती रही हूं करती रहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि नगर की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मेरे द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है वह मेरा उद्देश्य है और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनकर विकास के मुख्य धारा से जोड़ना मेरा लक्ष्य है। समारोह में आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट कर नगर के सम्मानित प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समाज सेवी श्याम सुंदर जायसवाल ने कहा कि बरहज नगर पालिका का सर्वांगीण विकास बिना भेद भाव के किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,मनोज गुप्ता, अभिषेक सिंह ,श्रवण कुमार, शंभू दयाल भारती संजय जायसवाल,बलवंत सिंह शुभम तिवारी, दीपू सिंह,अमित जायसवाल, अभयानंद तिवारी, सुरेश तिवारी आदि सैकड़ो सम्मानित लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

15 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

16 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

16 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

16 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

18 hours ago