Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा राष्ट्रीय पदाधिकारियों में कार्यों का राज्यवार बंटवारा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)1। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच राज्यवार कार्यों का बंटवारा कर दिया है। राज्यवार कार्यों का बंटवारा होने से सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में हिन्दू महासभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और प्राथमिक, सक्रिय और आजीवन सदस्यों में आशातीत वृद्धि होगी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा की वर्तमान में 18 प्रदेशों में कार्यकारिणी सक्रिय है। सक्रिय प्रदेशों को और अधिक सक्रिय बनाने, निष्क्रिय प्रदेशों को पुनः सक्रिय करने और संगठन विहीन प्रदेशों में नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों में कार्यों का विभाजन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिन्दू समाज को जाति, भाषा, पंथ और प्रांत के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता की माला में पिरोने में महत्वपूर्ण कारक सिद्ध होगा। जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने बताया कि दो सदस्यीय आठ टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एक राष्ट्रीय मंत्री को शामिल किया गया है।
ललित अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को संबोधित कर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मध्य राज्यों के बंटवारे की सूची जारी की। जारी की गई सूची के अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय और राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरि को ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय और राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी को महाराष्ट्र, गोवा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत मालू और राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय को पांडिचेरी, लक्षदीप और अंडमान निकोबार, दादर व नगर हवेली और दमन व दीप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल सिंह और राष्ट्रीय मंत्री महामंडलेश्वर मितेश्वरानंद जी महाराज को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह और राष्ट्रीय मंत्री सुजीत सरकार को असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम मूर्ति और राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती सविता नायडू को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलांगना और कर्नाटक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मितेश पटेल और राष्ट्रीय मंत्री चंद्रभान शर्मा को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़, तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान और राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश पंजाब और चंडीगढ़ राज्यों का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। ललित अग्रवाल ने कहा कि पदाधिकारियों की सभी आठों टीम को अपने अपने उत्तरदायित्व वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सदस्यता अभियान चलाने, ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर तक हिन्दू महासभा कार्यकारिणी का गठन करने, प्रदेश अधिवेशन आयोजित करने, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा जन समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर अभियान/आंदोलन करने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सभी टीम अपनी अपनी मासिक रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को सौंपेगी। मासिक रिपोर्ट की समीक्षा राष्ट्रीय कार्यसमिति समय समय पर होने वाली अपनी बैठकों में करेगी।

  1. ↩︎
Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago