रामलीला का भव्य शुभारंभ मंगलवार से

भगवान राम के आदर्शों का होगा मंचन भागलपुर में

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर की प्रसिद्ध रामलीला जो अनवरत सन् 1950 से चली आ रही है। जिसका भव्य शुभारंभ मंगलवार से होगा। जिसके अध्यक्ष दशरथ साहनी, उपाध्यक्ष जयचंद यादव हैं।
रामलीला समिति के अध्यक्ष दशरथ साहनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागलपुर में रामलीला खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि 1950 से लेकर आज तक अनवरत चलती आ रही रामलीला क्षेत्र में जानी-मानी रामलीला होती है। गांव के ही पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। बरसों पहले अपने रावण का अभिनय कर ख्याति पाने वाले राकेश पांडे इस वर्ष फिर रावण के अभिनय करेंगे। इस रामलीला का मंचन 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुनिश्चित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि बृजभूषण यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम के आदर्शों का चरित्र चित्रण किया जाएगा।

इस प्राचीन रामलीला समिति के सदस्य गण डॉक्टर गणेश सिंह,कपूर वर्मा, शंभू जयसवाल, हरिशंकर यादव, हरचंद सिंह, अजय यादव, राकेश पांडे, मोहन जायसवाल, राहुल यादव, विश्वंभर जायसवाल,अहमद अली ओम प्रकाश पांडेय इत्यादि लोग हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago