भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को स्वर्गीय रामपति देवी की जन्म जयंती पर उनके नाम संचालित प्रभावती देवी रामपति देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से जन्म जयंती मनाई गई। वहीं इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जहां संस्थान के कुलमुख्य डॉ तेज प्रताप सिंह,आरएस इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह एवं बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने परिसर में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने हनुमान जी का पूजन कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। पंडित आशीष पांडेय ने विधि विधान से पूजन कराया। सुंदरकांड पाठ में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। पूजन के उपरांत संस्थान के सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिंटू यादव सुरेश प्रसाद कुंदन सिंह अभिषेक सिंह अंकुश सिंह लाल बहादुर पासवान पवन कुमार पूजा माधुरी कीर्ति तनु प्रीति ने सहयोग दिया।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…