Categories: Uncategorized

भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती, 14 अप्रैल 2025 के उपलक्ष्य में कुलाधिपति की प्रेरणा से एक विशेष राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में संविधानिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, और तकनीकी युग की समझ को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता चार चरणों में सम्पन्न होगी।
प्रथम चरण में महाविद्यालय स्तर पर 5 अप्रैल 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।
द्वितीय चरण 7 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ, गोरखपुर में विश्वविद्यालय स्तर पर होगा।
तृतीय चरण समूह स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के मध्य आयोजित किया जाएगा।
चतुर्थ एवं अंतिम चरण, 14 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे राजभवन, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
भाषण के लिए निर्धारित विषयों में विकसित भारत की संकल्पना, प्रदेश के भौगोलिक व सामाजिक आधार पर विद्यमान आर्थिक एवं सामाजिक दूरी पर प्रौद्योगिकी का प्रभाव – लाभ, हानि व उपाय, नये प्रौद्योगिकी युग में भारत के संविधान में सुधार किस सीमा तक? व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत का संविधान एवं अमृतकाल में विकसित भारत–सामंजस्य का मार्ग सहित अनेक विषय शामिल है।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी सामाजिक समानता, संविधानिक मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। यह भाषण प्रतियोगिता छात्रों को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें संवैधानिक चेतना, सामाजिक न्याय एवं तकनीकी युग की चुनौतियों से संवाद स्थापित करने का मंच भी प्रदान करती है।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

10 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

10 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

10 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

11 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

11 hours ago