मुठभेड़ में मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को गोली लगी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भरपूरवा गांव के पास गुरुवार की देर रात पुलिस और दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले दुधारा थाना के केसवापुर गांव निवासी आरोपित लालचंद्र यादव और गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना के जगतबेला निवासी दूसरे आरोपित राजपाल प्रजापति को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से लालचंद्र यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि 30 मार्च को गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना के गोविंदपुर (बढना) गांव निवासी सितारा देवी अपनी ननद संगीता के साथ बरदहिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थीं। वह दोनों शाम के करीब पांच बजे कपड़ा खरीदकर अपने घर जाने के लिए डीघा बाईपास के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं।
यहां पर उनके गांव का एक ई-रिक्शा चालक दिखा। इस पर बैठकर गांव जाने लगी। अभी थोड़ी दूर आगे एक ढ़ाबे के पास पहुंची ही थीं, इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। उनके शोर मचाने पर दोनों बदमाश तेज गति में बाइक से फरार हो गए थे।
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई थी। जहां कोतवाली पुलिस की टीम ने भरपूरवा गांव के पास के आरोपितों से मुठभेड़ हुई।
इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में लालचंद्र यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वही उसके दूसरे साथी राजपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

7 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

7 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

8 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

10 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago