खेल छात्रावास में रिक्त स्थानों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन की तिथियां घोषित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधीन आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु आयोजित किये गये केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम चयन/ट्रायल्स के उपरान्त प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार खिलाड़ियों का प्रवेश आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में किये जाने के उपरान्त कुछ खेलों में रिक्त रह गये स्थानों के सापेक्ष मेरिट सूची में खिलाड़ी उपलब्ध न होने के दृष्टिगत बालिका वर्ग हेतु तैराकी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, तीरंदाजी, कुश्ती, वालीबाल एवं बालक वर्ग हेतु बास्केटबाल तथा तीरंदाजी खेलों हेतु राज्यस्तरीय चयन ट्रायल हेतु जिला स्तरीय, मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गयी हैं। जिसका जिलास्तरीय चयन-ट्रायल कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम, संत कबीर नगर में दिनांक 24 जुलाई 2023 को एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडिय बस्ती में दिनांक 25 जुलाई 2023 प्रातः 10.00 बजे से होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 27 से 28 जुलाई 2023 तक प्रातः 07.00 बजे से के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में लिया जायेगा। जिसमें भाग लेने हेतु इच्छुक बालक/बालिकाएं किसी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से अपराहन 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, संतकबीरनगर में रू 10/- नगद जमा कर निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, संत कबीर नगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

1 hour ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

1 hour ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

4 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

4 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

4 hours ago