दामिनी ऐप का प्रयोग कर स्वयं एवं दूसरों की जान बचायी जा सकती है: एडीएम

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जय प्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है। जनपद में लगभग आये दिन वर्षा हो रही है। प्रायः आकाश में घने काले बादल छाये रहते है, जिससे बादलों के गरजने, गड़गड़ाहट एवं चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हो रही हैl जिसमें जनहानि / पशुहानि की भी सूचना प्राप्त हुई है। साथ ही वर्षा के मौसम में सर्पदंश की भी घटनाये हो रही है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत आम जनमानस को दुर्घटनाओं से बचने हेतु कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों को बरतने की जरूरत हैl जैसे कच्चे व जीर्ण-शीर्णे मकान में निवास न करें, यदि सुरक्षित स्थान न हो तो पंचायत भवन, स्कूल आदि में शरण ले सकते है। बादलों के गरजने एवं चमकने की स्थित में लोग घरों से न निकले। उक्त समय सुरक्षित स्थान एवं घरों में रहें। आवागमन के समय यदि रास्ते में अचानक बादल गरजने एवं चमकाने की घटना होती है तो राहगीर नजदीकी सुरक्षित स्थान पर रुक जायें। बारिस के समय पेड़ो के नीचे शरण न लें, विद्युत पोल, खुले तार आदि से दूरी बनायें रखें। टी०वी० एवं रेडियो के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहे। आकाशीय विद्युत से सुरक्षा एवं बचाव हेतु समस्त जनपदवासी दामिनी ऐप का प्रयोग करें। दामिनी ऐप के माध्यम से आकाशीय विद्युत घटित होने की जानकारी प्राप्त हो जाती है। उक्त ऐप के माध्यम से 20 किमी0 के दायरे में आकाशीय विद्युत गिरने की 30 मिनट पूर्व से जानकारी हो जाती है। दामिनी ऐप का प्रयोग कर स्वयं एवं दूसरों की जान बचायी जा सकती है। कच्चे घरों के आस-पास जल जमाव न होने दें, मकानों के निचले हिस्सों के आस-पास जल जमाव हो तो सम्बन्धित प्राधिकरण को सूचित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था की जाय। बरसात के समय आकाशीय विद्युत गिरने की घटना के दृष्टिगत अपने जानवारों को सुरक्षित स्थान पर रखे तथा उन्हें खुले में न जाने दें। ऐसे मौसम में अक्सर वर्षों के कारण सर्पों के विचरण किये जाने की सम्भावना अधिक रहती है, जिससे सर्पदंश की घटनाये ज्यादा घटित होती है, बरसात के दिनों में सावधानी बरतते हुए मकान की सफाई व चूहों आदि के बिलों को ढक दें, तो सर्पदंश की घटनाओं को न्यून किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

11 minutes ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

18 minutes ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

24 minutes ago

कांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…

30 minutes ago

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

4 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

7 hours ago