विद्युत चालित चाक, पापकार्न मेकिंग मशीन एवं मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन का निःशुल्क होगा वितरण: खादी ग्रामोद्योग अधिकारी

आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2023

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि विद्युत चालित चाक के लिए उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद सन्त कबीर नगर में माटीकला टूल किट्स वितरण हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मटीला एंव माटी शिल्पकला के उद्यमियों / शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु माटीकला टूल किट्स वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत स्वतः रोजगार में रुचि रखने वाले, परम्परागत कारीगर, परिवार की महिला जो जनपद के मूल निवासी हों, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य में हो माटीकला का अनुभव, तकनीकी ज्ञान, विपणन की जानकारी के आधार पर लाभार्थियों का चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उप्र खादीग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन वित्तीय वर्ष 2023-24 में वितरित किया जाना है। इसके लिये लाभार्थियों का चयन गठित चयन समिति के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में दोना पत्तल उद्योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन वितरित किया जायेगा।
उपरोक्त योजनाओं में लाभ पाने हेतु अभ्यर्थी दिनांक 31 जुलाई 2023 तक विभाग की वेवसाईट upkvib.gov.in पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकते है।
उक्त तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर के कार्यालय बैंक चौराहा, पुरानी तहसील, नजारत भवन, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर अथवा मो.- 7239005969, 9452533607, 9580503132 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

5 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago