विवाह समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद पर हमला

नाक में लगी चोट से रक्तस्राव, मरहम–पट्टी कराने के बाद अस्पताल मे ही धरने पर बैठे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद पर कुछ लोगों ने रविवार रात हमला कर दिया। जिससे कैबिनेट मंत्री के नाक में चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा। साथ के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मरहम पट्टी किया। कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने इस घटना के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है। वहीं इलाज के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. निषाद अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
ज्ञात हो कि संत कबीर नगर, 62 लोकसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के सांसद बेटे ई. प्रवीण निषाद पुन: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। रविवार की रात डॉ. निषाद बेटे के संसदीय क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर कठार गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान सपा समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए और उनकी नाक में चोट लगी।
समर्थक कैबिनेट मंत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचें जहां उनकी मरहम-पट्टी की गई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मंत्री से शिकायती पत्र लिया। फिर उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया। एसपी ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
दूसरी ओर चर्चा है पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

22 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

22 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

22 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

22 hours ago