पृथ्वी दिवस पर गोविवि में सकोरा अभियान एवं बर्ड हाउस इनिशिएटिव की शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाधयाय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव, ज़ीरो वेस्ट कैंपस सेंटर की कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मृति मल्ल, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर एवं स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रांत प्रमुख (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) द्वारा भव्य विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देते हुए हरित परिसर के पहल की सराहना की।
डॉ. संगीता मल्ल ने कहा कि पक्षियों के लिए बर्ड हॉउस लगाने और पानी के लिए सकोरा रखने के माध्यम से प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य था। यह उपाय न केवल पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करता है, बल्कि पानी के मटके रखने से भी प्राणियों को प्राकृतिक जल संवर्धन के लिए जागरूक किया जा सकता है।
इस अवसर पर ज़ीरो वेस्ट कैंपस सेंटर के इको क्लब के छात्र, एनएसएस प्रियदर्शिनी इकाई की छात्राएं और बॉटनी एवं माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के छात्र छात्राएं एवं एसएफडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

4 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

5 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

18 hours ago