नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री एवं गोंडा लोकसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा रविवार देर शाम अयोध्या पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद नाका स्थित नीलकंठ होटल में मसौधा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव ‘छोटू’ के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने श्रेया वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव समेत पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। श्रेया वर्मा, जय सिंह यादव और हरिशंकर यादव के बीच काफी देर तक चुनावी तैयारियों और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को लेकर बातचीत हुई।
वहीं, इस मुलाकात के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के हवाले से बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से हरिशंकर यादव ‘छोटू’ की संभावित दावेदारी को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया गया कि हरिशंकर यादव क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
कार्यक्रम में संजय वर्मा, नवनीत सिंह, उदयभान वर्मा, दीपक वर्मा, अंकित गौतम, विनोद यादव, मनीष, अभिषेक पांडेय, इमरान खान, अमित मिश्रा, रवि वर्मा और अहमद जमशेद खां सहित कई लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

3 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

6 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

12 hours ago