पिपराइच क्षेत्र में हुई भीषण चोरी का एसएसपी ने किया खुलासा

लगभग 11 लाख के जेवरात के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

275 सीसीटीवी कैमरा खगलाने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
चोर चाहे कितना ही शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन वह पुलिस की पकड़ में जरूर आता है । पिपराइच क्षेत्र में रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर पर 2 अगस्त को चोरी हुई थी।
एसएसपी राजकरन नैय्यर व एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा अनुराग के नेतृत्व में, कार्य करते हुए पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह, एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय ,सर्विसलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक छोटेलाल और आई टी एम एस हेड कांस्टेबल मोहम्मद नौशाद के प्रयासों की वजह से पिपराइच थाना क्षेत्र में रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा एसएसपी राजकरन नैय्यर ने किया। जिसमें पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपए की जेवरात के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है l पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास, इससे पहले भी कई चोरी की घटना को यह अंजाम दे चुके हैं।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एसपी नॉर्थ के निर्देशन में कार्य करते हुए पिपराइच पुलिस ,एंटीथेफ्ट सेल सर्विसलांस की टीम ने पिपराइच क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैl पकड़े गए आरोपी इरफान उर्फ मुन्ना पुत्र स्वर्गीय छोटन खान निवासी मोहनलालपुर पर 13 मुकदमे, शमशेर उर्फ़ मामा पुत्र स्वर्गीय आलम खान निवासी असकरगंज थाना कोतवाली पर पांच मुकदमे और अयाज अहमद उर्फ बाबू पुत्र स्वर्गीय नियाज अहमद निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने उनके पास से लगभग 11 लाख रुपए के जेवरात बरामद किया है । फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 275 सीसीटीवी कैमरे खगालने के बाद आरोपियों तक पहुची। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है नशे के लिए यह चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago