अमरूद बाग चौकी के बन जाने से क्षेत्र के लोगो मे रहेगा सुरक्षा का माहौल- एसएसपी
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने राजघाट थाना क्षेत्र में बनी नवनिर्मित अमरूद बाग चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया, एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजनमानस की सुरक्षा देना पुलिस का दायित्व है। पुलिस चौकी का निर्माण करा कर विभाग को देने के लिए मोदी केमिकल के डायरेक्टर प्रवीन मोदी और अमित मोदी ने जनहित में अहम पहल की है। राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूद बाग में पुलिस चौकी नही थी जिसकी वजह से आमजनमानस में असुरक्षा का माहौल बना रहता था, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस को निर्देशित किया कि जिस पुलिसकर्मियों की इस चौकी पर ड्यूटी लगी है यहां पर रह कर पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेगे। अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाना सभी की प्राथमिकता होगी, क्षेत्र के लोगो की हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुने और उसका समय से निस्तारण करे। अमरूद बाग चौकी बन जाने से क्षेत्र में पुलिस कर्मी लगातार पेट्रोललिंग करते रहेंगे जिससे अपराध पर लगाम लगेगा। राजघाट थाना क्षेत्र में अमरूद चौकी बन जाने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी का महौल है वही पुलिस अधीक्षक नगर अभिनय त्यागी ने भी नवनिर्मित अमरूद बाग चौकी बन जाने से क्षेत्र के लोगो को बड़ी राहत मिली है यहां के लोग अपनी हर समस्याओं को चौकी पर आसानी से बता सकते है और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी समय से हो जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, राजघाट थाना क्षेत्र के कार्यवाहक प्रभारी राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा चौकी प्रभारी अमरूद बाग ज्ञानेंद्र सिंह राजघाट थाने के एसएसआई जय प्रकाश यादव, पाण्डेय हाता चौकी प्रभारी पप्पू राय, टीपी नगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर मनीष गिरी सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…