कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं थाना कोपागंज के प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
चौपाल में उपस्थित महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा तथा 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, महिला कांस्टेबल गायत्री वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि “मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चौपाल लगाकर महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्परता से सहायता प्रदान करेगी।”
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…