जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय बालगृह का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, बंदियों और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा संस्थानों के समुचित संचालन को सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिला जज धनेन्द्र प्रताप सिंह, सीजेएम मंजू कुमारी और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस दौरान कैदियों की स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन व्यवस्था की भी जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी बंदियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बालगृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खानपान और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और मानसिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, बालगृह में साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षणों के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार लाना प्राथमिकता है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

12 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

12 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

12 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

12 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

12 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

12 hours ago