जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

          जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत "जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन" समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
        जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी फर्मों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
         बैठक में अधिशासी अभियंता, जल निगम मुकीम अहमद ने बताया कि शासन की व्यय वित्त समिति द्वारा स्वीकृत सतही स्रोत आधारित पेयजल योजनाओं-बेलहरी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना एवं हनुमागंज ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना तथा मनियर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के निर्माण की कार्यवाही शासन द्वारा सूचीबद्ध फर्म मेसर्स ईगल इन्फ्रा इण्डिया लिमिटेड, मेसर्स लारसेन एण्ड टूब्रो एवं मेसर्स गाजा-जी०ए०आई०पी०एल० (जे०वी) द्वारा कार्यस्थल की आवश्यकता के अनुसार अनुमोदित डिजाइन एवं ड्राइंग के अनुसार कराया जा रहा है। 
       बैठक में कार्यदायी फर्मों द्वारा इन परियोजनाओं का संशोधित प्राक्कलन व्यय वित्त समिति से पुनः अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जिला स्तरीय समिति गठित करते हुये प्राक्कलन का विस्तृत परीक्षण कराकर एक सप्ताह के अन्दर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाय।
       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  राजेश कुमार गुप्ता एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

3 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

3 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

3 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

5 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

11 hours ago