डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष और पैथोलॉजी विभाग का दौरा कर चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार और दवा वितरण की स्थिति की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी कहा गया कि सरकारी अस्पतालों की सेवाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित निरीक्षण व निगरानी की जा रही है। उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए निर्देश दिया गया कि बिना पूर्व अनुमति किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

19 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

19 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

19 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

19 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

19 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

19 hours ago