1975 में आपातकाल के दौरान 6 माह तक गोरखपुर जेल में कैद रहें मिश्री लाल
गरीबों व मजलूमों की लड़ाई लड़ते 12 बार जेल की सजा काटे
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनसंघ के नेता व लोकतंत्र रक्षक सेनानी मिश्री लाल निषाद की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को बस स्टैण्ड स्थित, मत्स्यजीवी एफएफपीसी कार्यालय पर मनाई गई I लोगों ने उनके चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया I निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि मिश्रीलाल निषाद में समाज सेवा कूट कूटकर भरी थी। गरीब व मजलूमों के हक-अधिकारों के लिए उन्होंने पूर्वांचल की सड़कों से लेकर दिल्ली तक जीवन पर्यंत संघर्ष किया, वहीं निषाद समाज के बेहतरी व आरक्षण के मुद्दे पर भी वे लगातार आवाज बुलंद करते रहें, इस दौरान उन्होंने बारह बार जेल में सजा काटी थी I कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनिल निषाद ने कहा कि मिश्री लाल निषाद नाविक जल मजदूर संघ की स्थापना किया, जिन्होंने निषाद समाज के उत्थान व मत्स्य जीवी समितियों के निर्माण के लिए जनजागरण किया I 1975 में आपातकाल के दौरान 6 माह तक गोरखपुर जेल में बंद रहें I साहनी राजेश निषाद ने कहा कि जनसंघ को मजबूती प्रदान करते हुए फरेंदा विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़े लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सञ्चालन बृजानन्द निषाद ने किया I उक्त अवसर पर सभासद नबाब हुसैन, मनोज कुशवाहा, राजकेश्वर निषाद, दिनेश यादव, अर्जुन भारती, जितेन्द्र जायसवाल, विवेक निषाद, धर्मेन्द्र जायसवाल, मुन्ना चौरसिया, कृष्णा जायसवाल, पुकार चौहान, मन्नू शर्मा, विनय निषाद, गोरख चौरसिया, प्रमोद निषाद आदि उपस्थित रहें ।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…