आजीवन सजा दिलाने वाले विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पाक्सो एक्ट के तहत नामित को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आजीवन कारावास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गवाहों द्वारा मुकर जाने के बाद भी 11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर, डीएनए रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ 50000 रुपए से दंडित किया। विवेचना कर रहे विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित। थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु०अ०सं० 581/23 धारा 376ए/बी भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के नामित अभियुक्त कृष्णा उर्फ कन्हैया पुत्र मिठाई निवासी रहमतनगर थाना चिलुआताल को मात्र 24 घण्टो के अन्दर गिरफ्तारी करते हुए, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध गहनता से वैज्ञानिक साक्ष्य, डीएनए रिपोर्ट संकलित कर मात्र 11 दिवस में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायाल में प्रेषित किया गया था, जिसमें अभियुक्त को आजीवन कारावास से साथ 50 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से न्यायालय ने दण्डित किया। जिससे जनता में न्याय व पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा व मान-सम्मान की भावना जागृत हुई है। लगन, परिश्रम, कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता के साथ किये गये महत्वपूर्ण योगदान से ही सम्भव हो सका है, जिसकी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विवेचक एसएसआईं शैलेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, आशा किए कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी रहे मौजूद।

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

21 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago