आधार कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सुगम और नियमित किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मुद्दे को लेकर लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में आधार कार्ड की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है।

चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक के लिए एक अत्यावश्यक दस्तावेज बन चुका है। स्कूलों में प्रवेश से लेकर मतदान तक, हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। शुरुआती दिनों में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान थी, लेकिन अब यह जटिल हो गई है। वर्तमान में डाकघरों में सिर्फ दो दिन आधार कार्ड बनाए जाते हैं, जिससे जनसंख्या के दबाव के कारण सभी नागरिकों को समय पर आधार कार्ड नहीं मिल पा रहा है। इस कठिनाई के चलते बच्चों का स्कूलों में दाखिला और बैंकों में खाते खोलने में भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने मांग की कि आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को जनसेवा केंद्रों, बैंकों और डाकघरों में प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाए। इसके जरिए सभी बच्चों और नागरिकों को समय पर आधार कार्ड मिल सकेगा, जिससे वे सरकार की योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

47 minutes ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

2 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

4 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

4 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

4 hours ago