बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गोष्ठी एवं रैली सम्पन्न

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मनियर क्षेत्र के घाटमपुर स्थित प्रज्ञा पब्लिक स्कूल में सोमवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण से एक रैली निकाली गई। जिसे मुख्य अतिथि लोकपाल मनरेगा धनंजय राय व थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए मनियर बस स्टैंड पर पहुंची। बस स्टेशन पर कुछ देर रूकने के बाद वहां से पुनः प्रस्थान कर वापस विद्यालय आ गई। भ्रमण के दौरान रैली में शामिल बच्चे विभिन्न प्रकार के आकर्षक नारे लगाते चल रहे थे,जैसे बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे ?बेटा बेटी एक समान, यह तो है आपकी शान आदि। इसके पूर्व विद्यालय परिसर में ही एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसे सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय में किसी प्रकार की भेदभाव बेटे बेटियों में विद्यालय के अध्यापक नहीं करते। कभी ऐसे नहीं कहा कि बेटा भाषण देगा बेटी भाषण नहीं देगी। समाज में अभिभावक की मानसिकता पर भी वह प्रकाश डाले । कहा कि कोई अतिथि आ जाय तो चाय बनाने के लिए घर के लोग बेटे को नहीं बल्कि बेटी को ही कहते हैं। जबकि दोनों बराबर थके होते हैं।
थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने 112, 1090,1098 आदि नंबरों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि अगर बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का ह्रासमेंट होता है तो इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं ।पुलिस उनकी तत्काल मदद करती है । बालिका की पहचान गोपनीय रखा जाता है।इसके अतिरिक्त अगर बालिकाओं के साथ रास्ते में आते जाते समय या विद्यालय में भी कोई बच्चा शरारत करता है या छेड़ता है तो उसे वह दबाये नहीं ।निर्भीक होकर अपनी महिला अध्यापिका से बताएं,अपने अध्यापकों की बताएं ।अगर छुपाती हैं तो अपराधी और अपराध करने के लिए उत्सुक होते हैं। इस मौके पर कक्षा 8 की छात्रा काजल यादव एवं खुशी सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।काजल एवं प्राची ने बेटी बचाओ अभियान की कविता सुनाया ।सभी अध्यापकों ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। विद्यालय के अध्यापक चंद्रमा मिश्रा, इंदु मिश्रा ,देवेंद्र वर्मा ,अजीत सिंह, निलेश प्रसाद सहित आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह एवं आभार व्यक्त विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनि पाल ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago