मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
संकल्प सेवा ट्रस्ट घाटकोपर मुम्बई द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पवित्र श्रावण मास में ज्योर्तिलिंग दर्शन के यात्रा की कड़ी में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन का आयोजन किया गया है ।, इसके अलावा मदुरई, श्रीरंगम कऱ्याकुमारी त्रिवेन्द्रम पद्मनाभन स्वामी तीर्थ क्षेत्र के भी दर्शन पूजन का लाभ मिलेगा ।
संकल्प सेवा ट्रस्ट से जुडे हुए सनातनी भक्तों में मुम्बई से 150 तीर्थयात्री एवं संकल्प सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों , शुभचिंतकों के साथ दिनांक 27 जुलाई से दर्शन पूजन यात्रा प्रारंभ हो गई है । श्रावणमास की ये श्रध्दापूर्ण दर्शन पूजन यात्रा 3 अगस्त 24 तक रहेगी ।
संकल्प सेवा ट्रस्ट के महासचिव राजेश मिश्रा ने बताया कि संकल्प ट्रस्ट पिछले २० वर्षों से भी ज़्यादा समय से श्रावण मास में ज्योतिर्लिंग यात्रा आयोजित करती रही हैं, जिसमें मुंबई के हजारो तीर्थ यात्री अभी तक यात्रा लाभ ले चुके है।
संस्था के अध्यक्ष विजय पुराणिक, महासचिव राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष इन्द्रामणि मिश्रा , उपाध्यक्ष शिवप्रताप मिश्र ट्रस्टी आर के (सुरेश) दूबे, सदस्य डा. विनोद त्रिगुणायक,राजेंद्र शुक्ला, विनोद मिश्रा, रामजी सिंह का इस तीर्थ यात्रा के आयोजन में विशेष सहयोग रहा है।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…