पानी भरे गढ़े में दो बालकों की डूब कर मौत परिजनों में मचा कोहराम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बौंडी थाना के बेलहा बहेरौली तटबंध से सटे भदवानी गांव में पुलिया निर्माण के लिए बने गड्ढे में डूबकर दो दोस्तों की मौत हो गई जहां पुलिस ने शवों को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से गांव में कोहराम मच गया और बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदवानी बेलहा बेहरौली तटबंध के निकट बसा हुआ है इस तटबंध से लगे मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए ठेकेदार ने गड्ढे खोदवाया था जिसमें पानी भरा हुआ था भदवानी गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्म लगभग 10 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह के पड़ोसी मित्र ध्रुव सिंह उर्म लगभग 10 वर्षीय रविवार सुबह खेत में धान रोपाई देखने के लिये साथ में गये थे जो कि काफी देर बाद दोनों वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की और दोपहर में गांव के कुछ लोगों ने तटबंध के किनारे कपड़े पड़े देखने की सूचना दी‌ जिस पर दोनों बालकों के परिवार के लोग मौके पर गये और सभी ने गड्ढे में भरे पानी में खोजबीन शुरू की तो अखंड प्रताप सिंह और ध्रुव सिंह के शव बरामद हुए इस पर दोनों परिवार में कोहराम मच गया जिसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो दोस्तों की मौत की जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह तरंगी, राम दयाल पाल, शुभम अवस्थी, मुनीजर शुक्ला, मैन कुमार सिंह, आदि लोग पहुंचे औ परिवार को ढांढस बंधाया तथा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि गड्ढे के पानी में डूबकर मौत हुई है लेखपाल बृजेश सिंह मौके की जांच कर रहे है।

rkpshomnath

Recent Posts

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

7 minutes ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

22 minutes ago

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

3 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

4 hours ago