मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति से प्राप्त होती है आध्यात्मिक शक्ति – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।नवरात्र पर्व में नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग रुपों की पूजा अर्चना होती है।मां जगत जननी जगदम्बा के आराधना के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना होती है।इनका यह स्वरूप परम् शांतिदायक और कल्याण कारी होता है।उक्त बातें नगर के टीचर कालोनी में आयोजित मां दुर्गा सप्तसती का पाठ करते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने श्रद्धालुओं से कही।उन्होंने बताया कि मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की भक्ति और पूरे मनोयोग से अर्चना करने से आध्यात्मिक ज्ञान और शक्ति की प्राप्ति होती है।धर्म शास्त्रों के अनुसार मां चंद्रघंटा ने असुरों के संहार के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रम्हा जी, विष्णु जी और बाबा भोलेनाथ की शक्ति समाहित है।ये अपने हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष व गदा धारण करती हैं।इनके मस्तक पर घण्टे के आकार के अर्द्ध चन्द्रमा विराजमान हैं।इसलिए ये चंद्रघंटा कहलाती हैं। भक्तों के लिए माता का यह रूप शांत और सौम्य है। मां की आराधना के लिए सर्वप्रथम स्नानादि करने के बाद पूजा स्थान पर गंगा जल छिड़ककर पूजा के समय सफेद, भूरा या स्वर्ण रंग का वस्त्र धारण कर ,माता रानी को अक्षत, सिंदूर, पुष्प आदि अर्पित कर मां के इस स्वरूप का ध्यान रखें।इसके बाद मां को प्रसाद के रूप में फल और केसर-दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं।माता को शहद भी प्रिय है।ततपश्चात मां की आरती करें।पूजा के बाद किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना करें।कथा के दौरान मनोज पांडेय, किरन देवी,नेहा पांडेय, किशन कुमार, प्रह्लाद मिश्र, मंजू देवी,प्रेमशीला देवी,अष्टभुजा पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

46 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago