पत्रकार एकता और अपने अधिकारों के लिए हम हो रहे मजबूत-दिलावर सिंह

0 संगठन से जुड़े सभी पत्रकार निभा रहे अपनी जिम्मेदारी-सौरभ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सम्मान तभी मिलेगा जब सारे पत्रकार एक जुट हो जाएं। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ आप सभी के सहयोग से इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहा है।” उक्त बातें रविवार को झारखंडी महादेव स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल में संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। इसी क्रम में धराधाम प्रमुख, सम्पादक स्वतन्त्र जनमित्र सौरभ पाण्डेय ने कहा कि संगठन से जुड़े जितने पत्रकार बन्धु हैं, वे सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का सम्यक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसा चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पत्रकार बंधु अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः प्रतिस्थापित कर पाएंगे।
संगठन के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संगठन सदैव संकल्पित है। जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी ने कहा कि पत्रकार एक रहेंगे तो सदैव उनकी मांग प्रतिष्ठा बनी रहेगी और उन्हें कोई उत्पीड़ित प्रसारित नहीं करेगा।
बैठक में पंचानन पाण्डेय, दिनेश कांत मिश्रा, अनुराग सिंह, विश्वनाथ उपाध्याय, सतीश कुमार पाण्डेय, संजय अग्रवाल, कमलेश मणि त्रिपाठी, केके त्रिपाठी, चंद्रभूषण उपाध्याय, अमरजीत पासवान, गौतम पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, शिव बिहारी तिवारी, सुनील कुमार मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, विकास सिंह, गणेश जी उपाध्याय, शिवलाल वर्मा, अजय कुमार दुबे, रामकिशन प्रजापति, आशीष मिश्रा श्याम, दयाशंकर प्रसाद, दुर्गेश मिश्रा, वशिष्ठ मुनि पाण्डेय, चंदन मिश्रा, नैमिष त्रिपाठी, दिनेश यादव, दीनानाथ यादव, एचडी मौर्य, अशोक कुमार, सुरजदीप त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, बाबूलाल सिंह प्रजापति आदि सहित लगभग 5 दर्जन पत्रकार बन्धुओं ने भाग लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago