लोकतंत्र की भावना एवं सांप्रदायिक एकता सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम-गिरीश चंद तिवारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास भवन के गांधी सभागार देवरिया में जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीश चंद तिवारी की अध्यक्षता में हुई l बैठक का संचालन जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने किया l
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि देश में धार्मिक सद्भाव बना रहे, देश की एकता अखंडता कायम रहे, देश के सभी जाति संप्रदाय के लोग राष्ट्रीय एकता,आपसी भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता के साथ-साथ लोकतंत्र की भावना एवं सांप्रदायिक एकता सौहार्दपूर्ण वातावरण निरंतर कायम रखें।यही बैठक का मुख्य मकसद है lइस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि जहां विकास होता है, वहां एकीकरण अपने आप स्थापित हो जाता है। सकारात्मक सोच रखने वाले लोग सिर्फ तरक्की और आगे बढ़ते हैं,नकारात्मक सोच वाले नही।बैठक को संबोधित करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अहमद बरकाती ने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्षता की मिसाल है।यहां सभी जाति धर्म का समान आदर और सम्मान होता हैl
बैठक में राष्ट्रीय कवि बादशाह प्रेमी ने अपने कविता के माध्यम से सभी को नए वर्ष की शुभकामना देते हुए आगे और मजबूती से एकीकरण को बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में समाज के सभी जाति धर्म में अच्छा काम करने वाले लोगों को फूल माला अंग वस्त्र डायरी और कलम देकर एकीकरण समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर शोभा शुक्ला,सर्वेश कुमार त्रिपाठी ,शक्ति कुमार गुप्ता ,अरुण कुमार बरनवाल , अंतरराष्ट्रीय गायक अमित रजक एवं ऋषि कुमार रानू कवि बादशाह प्रेमी ,राधिका शरण शास्त्री,बाबा बालक दास समाजसेवी सुनील राव,निरंकारी मिशन उदय प्रताप मुखी, समाज सेवक के रूप में संजय पाठक, रुदल प्रसाद सोनकर, ऋषि पांडेय, राम दरस गौड़,संपूर्णानंद वर्मा, ज्योति शंकर तिवारी ,डॉक्टर शुभम उपाध्याय ,पंडित संतोष उपाध्याय, उमेश चंद ,अखंड प्रताप सिंह ,बबीता चौहान, विश्वजीत सिंह ,संदेश यादव ,कुंदन जायसवाल ,बंटी यादव, विजय प्रताप कुशवाहा ,उमेश गिरी पर्वत, हरे राम यादव के साथ-साथ मेधावी छात्रा अंकिता चौरसिया,अमृता पासवान,अर्पिता प्रजापति को सम्मानित किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष एव मुख्य विकास अधिकारी एवं अर्थ संख्या अधिकारी देवरिया मनोज श्रीवास्तव संजीव कुमार ने सम्मानित किया l

rkpnews@desk

Recent Posts

ममता के आतंक का अंत किया भाजपा ने- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बादबंगाल चुनाव…

9 hours ago

सड़कों के बजट आवंटन में भेदभाव का आर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) समाजवादी पार्टी के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमाशंकर राजभर…

9 hours ago

समस्याओं को लेकर सपा ने दी आंदोलन की चेताव

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकंदरपुर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं…

9 hours ago

आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल, 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सुखपुरा में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश…

9 hours ago

नाली निर्माण के दौरान बिजली का खंभा गिरा दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)तहसील क्षेत्र ग्राम कपरवार तिराहे के नजदीक नाली निर्माण कार्य के दौरान एक…

10 hours ago