मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव


कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की वफादारी ने नम कर दीं सबकी आंखें

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। रामकोला थाना क्षेत्र के भठही खुर्द गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय इंद्राशन पुत्र गुप्तार की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृतक की गाय की वफादारी ने मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।
जानकारी के अनुसार, इंद्राशन प्रतिदिन की तरह अपनी भैंस और गाय को चराने तथा पोखरी में नहलाने गए थे। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो आसपास मौजूद लोगों को आशंका हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक लगातार तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पोखरी से उनका शव बाहर निकाला।
घटना के दौरान एक ऐसा मार्मिक दृश्य सामने आया जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्राशन के साथ गई गाय पूरे समय पोखरी के किनारे खड़ी रही। वह लगातार जोर-जोर से रंभाती रही और अपने मालिक के बाहर आने का इंतजार करती रही। गाय की यह वफादारी और बेचैनी देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।
सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल दिलीप सिंह तथा रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इंद्राशन के मिलनसार स्वभाव को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

13 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

21 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago