कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा गला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका की भांजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक तानों से नाराज होकर आरोपी भांजी ने अपनी मामी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद उनके जेवरात लूटकर फरार हो गई।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 21 जून 2026 को जंगल बब्बन के पास सड़क से लगभग 150-200 मीटर अंदर एक 60 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर कैंपियरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर राधिका पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी मामी थी और अक्सर उसे ताने देती थी। इसी बात से आहत होकर उसने हत्या की योजना बनाई। 20 जून को उसने अपनी मामी को बेटी की शादी की बातचीत के बहाने रामपुर बुलाया और फिर कैंपियरगंज की ओर लेकर गई।

रास्ते में जंगल के पास शौच का बहाना बनाकर दोनों नीचे उतरीं। जंगल के अंदर पहुंचने पर दोनों के बीच संघर्ष हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से गले पर वार कर मामी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतका के शरीर से जेवरात उतार लिए और मौके से फरार हो गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, चांदी की पायल, अंगूठियां, सोने के टप्स, किल, ओम लॉकेट, टूटी हुई सोने की चेन और मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

एसपी नॉर्थ ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

38 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago