ग्रामीण जलापूर्ति के अन्तर्गत नल संयोजन की धीमी प्रगति पर तेजी लाएं- मण्डलायुक्त

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने ग्रामीण जलापूर्ति के अन्तर्गत नल संयोजन की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि 2024 मार्च तक शतप्रतिशत सभी परियोजनाओं को पूरा करना है। इसके साथ ही सभी घरों में नल के द्वारा पानी पहुॅचाया जाना है। शासन द्वारा इस पर विशेष बल दिया जा रहा है। समीक्षा में उन्होने पाया कि बस्ती में 68, संतकबीर नगर में 58 तथा सिद्धार्थनगर में 59 प्रतिशत नल संयोजन किया गया है।
मण्डलायुक्त ने सीएम-डैशबोर्ड के अनुसार अपेक्षित लक्ष्य पूरा ना करने वाले विभागों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होने औद्योगिक विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, प्रा0 शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, श्रम एवं सेवायोजन तथा अतिरिक्त उर्जा विभागों की समीक्षा किया। नेडा के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरूद्ध दुबे ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाईट स्थापना का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया गया है। मण्डलायुक्त ने अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यो में तेजी लाकर समय शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।
बैठक का संचालन जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल ने किया। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नीरज पाण्डेय, पशुपालन के डा. विकास साठे, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, उप श्रमायुक्त बी.एम. शर्मा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

41 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

55 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

57 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

1 hour ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

1 hour ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago