इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई एकता उपाध्याय

समाज में सबको सम्मान से जीने का हक है : हाजी जलालुद्दीन कादरी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट ने समाज में हर तबके के लिए जाति, धर्म, लिंग, आदि किसी भी तरह का भेदभाव किए बिना समाज में उत्तम काम करने की ठानी है, इसी कड़ी में समाज में उत्तम मुकाम हासिल करने वाली बड़ी बहन, प्रधानमंत्री आवास योजना मानबेला की अध्यक्ष ट्रांसजेंडर एकता उपाध्याय को हर तबके में उत्तम काम करने के लिए इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रज़ा यूनियन बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एहसान अहमद ने कहा कि हम लोग कोई भी काम समाज के हर समुदायों के साथ करेंगे, हमारा अहम काम शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद होगी। रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा कि समाज में सबको सम्मान से जीने का अधिकार है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय या लिंग का हो। रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़ा धर्म केवल इंसानियत है। कार्यक्रम के अंत में सम्मान देने के लिए रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट को एकता उपाध्याय जी ने शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मकसूद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अहमद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शफीक अहमद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राज शेख, मौलाना अल्ताफ, सीमा परवीन, निदा फात्मा, नसीम अशरफ, नुरुल हुदा, आयान अहमद निज़ामी आदि लोगों ने शिरकत की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

13 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

13 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

13 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

14 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

14 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

14 hours ago