मऊ के लिए विशेष ट्रेन 26 सितम्बर से,

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारों में अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा हेतु 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 सितम्बर से 30 नवम्बर ,2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा मऊ से 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर ,2025 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 20 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 26 सितम्बर से 30 नवम्बर ,2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.36 बजे, कल्याण जं. से 12.55 बजे, इगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव जं. से 18.45 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खंडवा से 21.00 बजे, दूसरे दिन इटारसी 00.40 बजे, भोपाल से 02.45 बजे, वीणा से 5.10 बजे,वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 7.45 बजे, उरई से 09.10 बजे, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से 11.15 बजे, फतेहपुर से 12.20 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 14.40 बजे, ज्योनाथपुर से 18.45 वाराणसी जं.से 19.50 बजे, जौनपुर से 22.15 बजे तथा औंड़िहार से 23.15 बजे छूटकर तीसरे दिन मऊ 00.35 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर ,2025 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को मऊ से 05.50 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 06.55 बजे, जौनपुर से 9.20 बजे, वाराणसी जं. से 11.45 बजे, ज्योनाथपुर से 12.50 प्रयागराज जंक्शन से 16.55 बजे, फतेहपुर से 19.15 बजे से, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन 20.20 बजे,उरई से 22.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 23.50 बजे छुटकर दूसरे दिन वीणा से 2.25 बजे, भोपाल से 4.50 बजे , इटारसी 06.55 बजे, खंडवा से 11.33 बजे, भुसावल से 14.05 बजे, जलगांव जं. से 14.37 बजे, नासिक रोड से 17.43 बजे, इगतपुरी से 19.00 बजे, कल्याण जं. से 21.05 बजे तथा ठाणे से 21.28 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 22.20 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 01एवं जनरेटर ब्रेक यान 01 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

28 minutes ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

32 minutes ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

23 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

23 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

23 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

23 hours ago