अंतराष्ट्रीय ‘सार्क प्राईड अवार्ड 2025’ से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ

हिन्दू महासभा ने दी शुभकामनाएं

, नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) काठमांडू नेपाल की राजधानी काठमांडू में धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं बौद्ध वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय ‘सार्क अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025’ समारोह भव्यता और ऐतिहासिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, जिन्होंने देश-विदेश की विशिष्ट विभूतियों को अंतराष्ट्रीय ‘सार्क गौरव सम्मान 2025’ से अलंकृत किया। इसी कड़ी में निष्पक्ष पत्रकारिता और साहित्य लेखन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादकीय लेखक पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश वशिष्ठ को साहित्य सृजन के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों के आधार पर उनको “इंटरनेशनल सार्क प्राईड अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित होने पर देश भर से हिन्दू महासभा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने फोन पर डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान डॉक्टर राकेश वशिष्ठ के समाज, राष्ट्र और धर्म के प्रति अनुराग, प्रतिबद्धता और समर्पण भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ और सम्मान दोनों एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने डॉक्टर वशिष्ठ को कर्म पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को समाज कल्याण फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान ग्रेटर नोएडा के पी आई आई टी इंस्टीट्यूट में आयोजित सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। डॉक्टर वशिष्ठ को मिलने वाला यह छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। उन्हें इस सम्मान से पत्रकारिता, संपादकीय लेखन और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और अविस्मरणीय भूमिका के लिए अलंकृत किया गया। बी एन तिवारी ने उन्हें कोटि कोटि शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। जारी बयान के अनुसार जोधपुर से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री 10008 महामंडलेश्वर ललित दास महाराज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राकेश वशिष्ठ को मिलने वाला यह सम्मान उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि 105 बार रक्तदान करने और देहदान की घोषणा करने वाले राकेश वशिष्ठ का जीवन समस्त देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। नई दिल्ली से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ का व्यक्तित्व किसी भी सम्मान का मोहताज नहीं है, फिर भी यह सम्मान उन्हें आगे बढ़ने और पहले से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने आगरा से, एक अन्य प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार संजय कुमार ने गोरखपुर से राकेश वशिष्ठ को बधाई देते हुए उन्हें हिन्दू महासभा की राजनीति और पत्रकारिता जगत का जगमगाता हुआ सितारा बताया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा सहित विभिन्न प्रदेश नेताओं ने फोन कर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाये दी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि डॉ राकेश वशिष्ठ द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रकाशित आलेख देश विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं साथ ही देहदान और अंगदान के क्षेत्र में डॉ वशिष्ठ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान का पंजीयन करवा चुके है और अभी तक 536 व्यक्तियों को प्रेरित कर उनका स्वैच्छिक पंजीयन करवा चुके हैं । जारी बयान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में इस अति विशिष्ट अतिथि नेपाल के उप प्रधानमंत्री नेपाल प्रकाश मान सिंह का ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

7 hours ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

24 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

24 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

1 day ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

1 day ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

1 day ago