संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल गत दिनों जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक के नेतृत्व में जिले की तहसील धनघटा के ग्राम कुरसुरी – रेवटा के विवादित कब्रिस्तान के भूमि का मौका मुआयना किया था। मुआयना में पाया गया कि कब्रिस्तान के जमीन तक किसी भी प्रकार का रास्ता एवं चकरोड़ नक्शे में नही है। गाँव वालो के द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान का पति जनार्दन पुत्र रामनिवास के द्वारा 07 जून 2014 को हिन्दू – मुस्लिम दंगा कराया था। जिसमें वह आरोपी है। इसके बाद वर्ष 2024 में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दंगा फसाद कराना चाहता है। जिसमें कुछ प्रशासन के अधिकारियों का भी सहयोग है।
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में सोमवार को पूर्व विधायक ने कहा है कि स्वयं कुरसुरी गाँव के विवादित कब्रिस्तान का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, रामवृक्ष यादव, विनोद यादव, मालती यादव सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…